बुरहानपुर - भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी दो दिनी हड़ताल पर हैं l आल यूनियन एंड एसोसिएसंस आफ बीएसएनएल मध्यप्रदेश परिमंडल १२ एवं १३ दिसंबर को दो दिनी हड़ताल पर रहेंगे l कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मांगों में मुख्य हैं ०१-०१-२०१७ से १५% फिटमेंट के साथ तीसरे वेतन संशोधन व अन्य सभी भत्तों के संशोधन का निराकरण किया जाये l II पी आर सी के सभी मुद्दों को हल किया जाये l सहायक टावर कंपनी पर रोक लगाई जाये l सभी संगठनों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है l
बुरहानपुर - बी एस एन एल अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर