होशंगाबाद - नव अभ्युदय संस्था द्वारा होशंगाबाद कलेक्टर को सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में चपरासी की नियुक्ति बाबत एक ज्ञापन सौंपा गया l संस्था का कहना है कि इन शालाओं में महिला या पुरुष चपरासी की नियुक्ति की जाना चाहिए l संस्था के अनुसार एक और तो शिक्षा विभाग यह चाहता है की हर घर का बच्चा पढ़े और हमारी नगरपालिका साफ़ सफाई पर जोर दे रही है ,और लाखों रूपये खर्च कर रही है l जबकि हमारे स्कूल के बच्चे झाड़ू लगाते हैं पोंछा लगाते हैं, मैदान में पानी छिड़कते हैं और धुल मिट्टी साफ़ करते हैं l क्या यही हमारी शिक्षा और साफ़ सफाई का स्तर है हमारे जिले मे l
इस तरह तो हमारे बच्चे शिक्षित नहीं हो सकेंगे और उनमे हीन भावना घर कर सकती है, इसलिए कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि सभी सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में चपरासी की नियुक्ति करने का कष्ट करें l ज्ञापन देने वालों में नव अभ्युदय संस्था की अध्यक्ष सुमन सिंह के साथ संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे l