खिलचीपुर - मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस के मिश्रा ,सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री की पाती वितरित की इस मोके पर जिला शिक्षा अधिकारी एस के मिश्रा ने मुख्यमंत्री की पाती का वाचन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मेघावी योजना शुरू की गई है l 12 वी की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियो की उच्च शिक्षा की फीस सरकार जमा करेगी l मन लगाकर पढ़ाई करने का आव्हान करते हुए परीक्षा की तेयारिया केसे की जाये इसकी भी जानकारी दी गई l वही सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ने विधर्थियो से तनाव मुक्त रहकर पूर्ण आत्मविस्वास के साथ पढाई कर परीक्षा में सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन करने की अपील की । इस मोके पर सहा,शिक्षा अधिकारी मनीष शर्मा, प्राचार्य बल्लाभदास कोठारी, महेश बैरागी, संगीता गुप्ता, रामचरण दांगी, सहित छात्र छात्राये मौजूद थे ।वही एक्सीलेंस स्कूल में बीजेपी मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ,बी इ ओ आनंदीलाल नामदेव ने विधार्थियो को मुख्यमंत्री की पाती का वितरण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया l
खिलचीपुर मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री की पाती वितरित की गई