रायपुर - चहुँ और महिला सुरक्षा तार-तार होने की ख़बरों के बीच एक बार फिर राजधानी रायपुर में खाकी वर्दी पर दाग लगा है l दो पुलिस आरक्षकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और अपनी वर्दी का रौब दिखाकर उसको खामोश रहने के लिए दबाव बनाया l आरोपी हेड कांस्टेबल हीरालाल निर्मलकर एवं कांस्टेबल टीकाराम तारक को गिरफ्तार किया गया है और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है l जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी एक युवती अपने पुरुष मित्र के साथ विधानसभा क्षेत्र में घूमने गई थी दोनों एक जगह बैठकर बातें कर रहे थे l तभी पीसीआर वेन वहां पहुंची और आरक्षक हीरालाल निर्मलकर ने दोनों को धमकी दी कि वह उनके माता-पिता को बुला लेगा l इसके बाद आरक्षक ने धमकी देकर युवती के साथ बलात्कार किया और युवक को थाने ले आये l घटना ७ दिसंबर की बताई जा रही है l युवती ने २-३- दिन तक कोई शिकायत नहीं की थी l लेकिन आरक्षक हीरालाल ने फोन पर युवती को ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया और ५०००० रुपयों की मांग भी करने लगा l आरक्षक की इस हरकत से परेशान होकर युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई l रिपोर्ट के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया और तुरंत कार्यवाही करते हुए एडीशनल एसपी ओ पी शर्मा ने दोनों आरक्षकों को तत्काल निलंबित करते हुए उनको गिरफ्तार करने के आदेश दिए l दोनों आरक्षक कई महीनों से पीसीआर वें में पदस्थ थे l