नई दिल्ली - कांग्रेस पार्टी में आज से राहुल युग की शुरुआत हो चुकी है l राहुल गाँधी को आज निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिया गया है l आज नाम वापसी का आखिरी दिन था पर राहुल के अलावा और किसी ने नामांकन नहीं भरा इसलिए आज अधिकारिक रूप से राहुल गाँधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिया गया है l राहुल की ओपचारिक ताजपोशी गुजरात चुनाव के बाद की जाएगी l ४७ वर्षीय राहुल गाँधी के पार्टी अध्यक्ष बनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है l