इलाहाबाद - इलाहाबाद के नैनी में कृषि विश्वविधालय के प्रतिकुलपति आर बी लाल को ६ करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किया गया है l इलाहाबाद के शाहगंज थाने में मामला दर्ज होने के बाद गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है l अब क्राइम ब्रांच द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है l आर बी लाल पर अपने पद का दुरूपयोग कर करोड़ों के घोटाले का आरोप है l इस मामले में अन्य आरोपियों ने गिरफ़्तारी पर स्टे ले रखा है इसलिए उनकी गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है l मामला इलाहाबाद के नैनी स्थित सैम हिग्गिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंस के प्रतिकुलपति आर बी लाल  पर अगस्त महीने में भाजपा नेता दिवाकर त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराया था मुकदमे में आरोप था, कि आर बी लाल व उनके साथियों ने चर्च की मान्यता पर स्कूल खोला और 6 करोड़ रुपए की फीस का घोटाला किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी और आरोपियों पर दबाव बना तो सभी हाईकोर्ट पहुंच गए और गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाई कोर्ट से स्टे ले लिया। इस मामले में केवल प्रतिकुलपति आर बी लाल ने ही स्टे नहीं ले रखा था, जिसमें आज क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी की l इस विश्वविधालय का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है अब इस मामले ने उसमे एक और कलंक का काला दाग लगा दिया है l