उमरिया| मानपुर नगर सहित आसपास के इलाके मे शराब माफियाओं द्वारा भारी मात्रा मे की जा रही अवैध शराब की पैकारी से दिनो दिन हालात बिगड़ रहे हैं! बताया जाता है कि मानपुर नगर मे कई अवैध ठीहो सहित ग्राम बिजौरी, रक्सा, भमरहा, सिगुड़ी, सेमरा , लखनौटी, बल्हौंड़, छपड़ौर, देवरी, माला , सहित दर्जनो गाँवो मे शराब के अवैध ठीहे संचालित है जिससे आये दिन आपराधिक गतिविधियों मे इजाफा हो रहा है! मानपुर मे संचालित शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा मोटरसाईकिल, और जीप के माध्यम से गाँव गाँव मे अवैध रूप से शराब की बिक्री कराई जा रही है! विश्वस्त सूत्रो ने बताया कि शराब ठेकेदार के आदमी गाँव गाँव मे शराब पहुँचा रहे है जिससे इसकी आड़ मे महुआ की कच्ची शराब भी की जबरदस्त बिक्री अपनी चरम सीमा मे है! अकेले मानपुर की बात की जाये तो मानपुर के पत्तिहाई टोला, लंका टोला, कदम टोला, ब्लाक कालोनी, और शिवघाट मे शाम होते ही पियक्कड़ो का तांडव शुरू हो जाता है जो देर रात्रि तक जारी ऱहता है! ऐसा नही है कि अवैध शराब की बिक्री और अवैध पैकारी की जानकारी स्थानीय पुलिस और आबकारी अमले को नही है लेकिन जानकारी होने के बाद भी कोई बड़ी कार्यवाही नही की जा रही!
सुराप्रेमियों की संख्या मे बढोत्तरी-
शराब ठेकेदार द्वारा कराई जा रही शराब की अवैध पैकारी से गाँव गाँव मे सुराप्रेमियो की संख्या बढ रही है! म.प्र. की सरकार द्वारा अपनी लाडलियों के लिये तरह तरह की योजनाओं का संचालन कर लाभान्वित करने का प्रयास करती है तो वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार की मन्शा पूरी नही हो रही! अधिकारियों द्वारा शराब कारोबारियों से मिलकर कन्या विध्यालय के सामने चंद कदम की पर शराब दुकान का संचालन कराना समझ से परे है! शासन प्रशासन के जिम्मेदारो से इस मामले मे कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा जनता जनार्दन ने की है |