ग्वालियर - सरकारों और प्रशासन के महिला सुरक्षा के तमाम दावों को मुंह चिढाता हुआ एक मामला सामने आया है, जिसमे अपहरण और बलात्कार के आरोपी दरिन्दे खुले आम घूम रहे हैं और दरिंदों की शिकार पीड़िता युवती न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है, और उसकी फ़रियाद सुनने वाला कोई नहीं है l मामला मेहगांव थाना क्षेत्र के चीनोर का है जहाँ एक युवती ने करहिया गाँव के एक दबंग जैन समाज के युवकों पर अपहरण, बलात्कार का आरोप लगाया है एवं राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने का भी आरोप लगाया है l पीड़िता के अनुसार आरोपीगण सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन के रिश्तेदार हैं इसलिए उन पर ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है l पीड़िता के अनुसार वह २६ जुलाई २०१७ को चीनोर फार्म भरने जाने के लिए मेहगांव बस स्टेंड पर बस का इंतज़ार कर रही थी l तभी बस स्टेंड पर अन्नू जैन ने उसे अपनी कार में बिठा लिया और चीनोर की जगह वह उसे घाटीगांव होते हुए इंदौर ले गए l उसके साथ अज्जू जैन , शेरू जैन और सनत कुमार जैन भी थे l इन सभी ने वहां युवती के साथ बलात्कार भी किया l परिवार ने २८-०७-२०१७ को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को रिपोर्ट दर्ज कराई l रिपोर्ट में कहा गया की हमारी लड़की का ११-०८-२०१७ को फोन आया था कि यह चार लड़के मुझे इंदौर ले आये हैं और उसके साथ गलत काम किया है मुझे यहाँ से ले जाओ l मै उनसे जान बचाकर भाग आयी हूँ l उसके बाद युवती को १३ अगस्त को इंदौर से बरामद किया गया था l वहां से आकर पीड़िता के परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया l पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है क्योंकि यह सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार हैं l सभी आरोपी आज भी खुले आम घूम रहे हैं और पीड़िता के परिवार को धमकियाँ दी जा रही हैं l पीड़िता के भाई आज़ाद पुरी निवासी सागौर के घर में घुसकर आरोपी अज्जू जैन और शेरू जैन ने धमकाया और कहा कि हमारे खिलाफ बयान दिए तो जान से मार दिया जायेगा l उस वक्त आजाद्पुरी की पत्नी और बिटिया घर पर थीं और आजाद्पुरी काम पर गए हुए थे l जब पत्नी ने आरोपियों द्वारा घर में घुसकर धमकाने की खबर दी तब आज़ाद पुरी ड्यूटी से घर की तरफ भागे और रास्ते में १०० डायल को फोन किया और इस बात की जानकारी पुलिस को दी l जब आज़ाद पुरी घर पहुंचे तब दोनों आरोपियों ने इन्हें डराया धमकाया और बयान बदलने और राजीनामा करने का दबाव बनाया l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्जू जैन को धर दबोचा परन्तु दूसरा आरोपी शेरू जैन भाग निकला है l बड़े ही शर्म की बात है कि एक और तो सरकार एवं महिला सुरक्षा के नाम पर काम करने वाले कथित संगठन कोरा ढिढोरा पीट रहे हैं और दूसरी तरफ बेटियों पर नित नए अत्याचार, अपहरण एवं बलात्कार जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं और सबसे शर्मनाक बात यह है की इन आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है जिससे पुलिस इन पर ठोस एवं कठोर कार्यवाही नहीं कर पा रही है l
ग्वालियर - खुले आम घूम रहे हैं अपहरण और बलात्कार के आरोपी दरिन्दे, पीड़िता एवं उसका परिवार न्याय की आस में दर दर भटकने को मजबूर