उमरिया | कल दोपहर करीब 4.30 पर मानपुर से उमरिया आ रही अनियंत्रित बस की ठोकर से दो पहिया वाहन क्र एम पी 54 एम 0930 में सवार दो साधुवो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है| बताया जाता है कि मानपुर से उमरिया की ओर आ रही ध्रुव बस सर्विस क्र एम पी 18पी 0163 जैसे ही ग्राम परासी पहुंची वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन से भिड़न्त हो गयी, जिससे उन दोनों साधुवो की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना में घटना के कुछ समय बाद ही मुख्यालय से वापस मानपुर जा रही थाना प्रभारी सरिता बर्मन मौके पर पहुच आवश्यक कार्यवाही की है। विदित हो कि दुर्घटना में जिस दो पहिया वाहन में मृतक सवार थे वह प्लेटिना बाइक विमलेश पिता सुमिरन द्विवेदी ग्राम बल्होढ़ की बताई जा रही है साथ ही एक मृतक साधु का नाम सुदामा द्विवेदी बताया जा रहा है। परासी के समीप किसी आश्रम में दोनों मृत साधु रहकर धार्मिक कार्य करते थे।