उमरिया | राष्ट्रीय बालिका शालेय खो-खो प्रतियोगिता 17 वर्ष के समापन समारोह में शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञान सिंह ने विजयी खिलाडियो को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि अच्छा खेल प्रदर्शन कर प्रतिभागियों, खिलाडियों एवं दर्शकों का दिल जीता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ी बधाई के पात्र है।
सांसद ने कहा कि जो किन्हीं कारणों वश हारे है उन्हें भी बधाई और जो विजय हासिल किए है उन्हें कोटिशः बधाई देते हुए कहा है कि वे अगली तैयारी अभी से करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जगत में अपने जिलें, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ साथ एकता एवं सद्भाव का संचार होता है और जीवन भर यादगार के रूप में जाना जाता है।
खेल के समापन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुश्री मीना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बांधवगढ़ विधायक श्री शिव नारायण सिंह ने प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों से आये मेहमान खिलाडियों का स्वागत करते हुए कहा कि यदि कोई कमियां व्यवस्था में रह गई हो तो उसे यहीं छोड़ के जाएं। विधायक द्वय ने कहा कि समस्त खिलाडियों ने अनुशासित होकर खेल का प्रदर्शन कर जो करतव दिखाया है उससे जिले की खिलाडियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।
राष्ट्रीय शालेय खो खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने दिल्ली को हराकर विजेता बनी वहीं दिल्ली उप विजेता रही। तीसरा स्थान गुजरात की टीम को मिला। विजयी टीमों को सांसद श्री ज्ञान सिंह, विधायक मीना सिंह, शिवनारायण सिंह, कलेक्टर माल सिंह, पुलिस अधीक्षक असित यादव ने संयुक्त रूप से गोल्ड मैडल एवं ट्राफी प्रदाय कर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में देश के विभिन्न प्रांतो से आये कोच, मेजबानी मे लगे व्यवस्थापकों, अतिथियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह में मिथिलेश मिश्रा, नरेंद्र गिरी, धनुषधारी सिंह, मनीष तिवारी, कमल सिंह, जगत नारायण गुप्ता, प्यारे लाल बैगा, पुष्पेंद्र गौतम, सहायक आयुक्त आजाक आनंद राय सिन्हां, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, डा ओ पी चौधरी, एसडीओपी राम खेलावन शुक्ला, जिला क्रीडा अधिकारी शेख सलीम, रूजदा खान, एपीसी सुशील मिश्रा सहित बडी संख्या में खिलाडी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न प्रांतो से आये खिलाड़ियो ने मार्च पास्ट कर अतिथि एवं ध्वज को सलामी दी। इस दौरान नवोदय विद्यालय के बैण्ड दल ने राष्ट्रीयता से ओत प्रोत धुन के साथ मार्च पास्ट में सहभागिता दर्ज कराई।
सांसद ने कहा कि जो किन्हीं कारणों वश हारे है उन्हें भी बधाई और जो विजय हासिल किए है उन्हें कोटिशः बधाई देते हुए कहा है कि वे अगली तैयारी अभी से करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जगत में अपने जिलें, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ साथ एकता एवं सद्भाव का संचार होता है और जीवन भर यादगार के रूप में जाना जाता है।
खेल के समापन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुश्री मीना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बांधवगढ़ विधायक श्री शिव नारायण सिंह ने प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों से आये मेहमान खिलाडियों का स्वागत करते हुए कहा कि यदि कोई कमियां व्यवस्था में रह गई हो तो उसे यहीं छोड़ के जाएं। विधायक द्वय ने कहा कि समस्त खिलाडियों ने अनुशासित होकर खेल का प्रदर्शन कर जो करतव दिखाया है उससे जिले की खिलाडियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।
राष्ट्रीय शालेय खो खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने दिल्ली को हराकर विजेता बनी वहीं दिल्ली उप विजेता रही। तीसरा स्थान गुजरात की टीम को मिला। विजयी टीमों को सांसद श्री ज्ञान सिंह, विधायक मीना सिंह, शिवनारायण सिंह, कलेक्टर माल सिंह, पुलिस अधीक्षक असित यादव ने संयुक्त रूप से गोल्ड मैडल एवं ट्राफी प्रदाय कर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में देश के विभिन्न प्रांतो से आये कोच, मेजबानी मे लगे व्यवस्थापकों, अतिथियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खिलाड़ियों का मन मोहा
राष्ट्रीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतर प्रदर्शन किया गया जिसमें नेहरू कान्वेंट स्कूल ने राष्ट्र भक्ति पर अधारित डांस, कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने’’ पहले चांदी के सिक्के चलते थे अब चले कागजियां नोट जमाना बदल गया’’ की मनोहारी प्रस्तुति, उत्कृष्ट छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी नृत्य तथा उमरिया के ऐतिहासिक मोहर्रम पर्व पर नाचे जाने वाले शेर नृत्य जिसमें हिंदू मुस्लिम संयुक्त रूप से शेर के परिधान में बैण्ड के साथ नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियों बटोरी और अन्य प्रांतो से आने वाले खिलाड़ियों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान सेन्ट्रल एकेडमी के छात्र छात्राओं ने’’ कालियों कूद पड़ो मेलों में सायकल पंचर करि लायो’’ ने राजस्थानी वेश भूषा में नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।