उमरिया | उमरिया शहर की 250 वर्ष पुरानी जामा मस्जिद के नए सदर के रूप में मोहम्मद शाहिद रज्जु की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मस्जिद के कार्यवाहक सरपरस्त मोहम्मद शरीफ लल्लू भाईजान ने बताया कि पूर्व सदर जनाब शेख रसूल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। नए सदर की नियुक्ति को लेकर कार्यवाहक सरपरस्त ने मस्जिद में एलान करवाया एवं बैठक संबंधी सूचना मस्जिद में चस्पा की गई एवं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भी सूचना दी गई । दिनांक 6.12.2017 की आएम जमात की बैठक में मोहम्मद शाहिद रज्जु को निर्विरोध सदर चुना गया। उल्लेखनीय है कि 32 वर्षीय युवा मोहम्मद शाहीद रज्जु शहर के समाज सेवी स्वर्गीय लियाकत अली के सुपुत्र है। इनकी नियुक्ति पर शेरा भाईजान, शेख रसूल,हाजी सिद्दीकी, हाजी अफ़ज़ल,हाजी ग़नी, हाजी गफ्फार,हाजी जलील,हाजी इशाक हाजी हनीफ, हाजी नवाब अली, हाजी इस्लाम हाजी मुन्ना खान, डॉ सय्यद मंसूर अली, शेख सलीम, मोहम्मद अली, यासीन खान, मोहम्मद अकबर,असलम,सिकंदर,शेख अनीस,सलाम गुडुआ भाई, शेख उस्मान, शाहिद खान पिंटू,मोहम्मद शकील, मोहम्मद रफी, शेख शाहरुख, आबिद, वाहिद,फ़ैज़,मुराद,आज़ाद,हसमत,शेख जहांगीर फ़िरोज़ अली,शेख सज्जाक,इब्बू खान सहित पूरी जमात ने नए सदर को मुबारकबाद पेश की है।