उमरिया | विगत गुरुवार की  देर रात मुख्यालय स्थित भंगहा में पीडब्ल्यूडी विभाग में माली के पद पर पदस्थ महिला की संदिग्ध अवस्था मे अपने ही घर मे लाश मिली है जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग आदि कायम कर शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा है।सूचनाकर्ता पति ने घटना की जानकारी देते हुवे बताया कि दोपहर किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुवा था जिसके बाद नाराज़ होकर मैं गांव की ओर चला गया था शाम 5 बजे जब गांव से वापस आया तो पत्नी की लाश घर पर पड़ी हुई थी,उसने यह भी बताया कि मृतक महिला अत्यधिक शराब का सेवन करती थी जिन कारणों से अक्सर बीमार रहती थी जिस वजह से पिछले दो दिनों से शासकीय काम पर भी नही गयी थी।विदित हो कि मृतक महिला भंगहा निवासी नन्द किशोर कोल के साथ अभी हाल के 6,7 माह पूर्व से रह रही थी मृतक महिला के पहले पति से दो पुत्र धनन्जय कोल एवम संजू कोल है जो गांव में ही रहते है।वही फरियादी पति की पहली पत्नी करीब 17 वर्ष पूर्व किसी और के साथ भाग गई जिसके बाद फरियादी ने अभी हाल के 6 माह पूर्व इसे अपने पास रखा हुवा था। शुक्रवार को हुवे पीएम में यह बात आंशिक रूप से साफ हो चुकी है कि महिला की हत्या की गई है,दरअसल महिला के सर एवम पीठ में गम्भीर चोट के निशान है जो इस बात की तस्दीक है कि महिला के साथ मारपीट हुई जिसके बाद महिला की मौत हुई।अब इस पूरे मामले में सवाल यह उठता है कि अगर महिला की हत्या हुई है तो महिला की हत्या किसने की।पुलिस इस मामले में अन्य संदेहियों के साथ फरियादी पति नन्द किशोर से भी पूछताछ कर रही है देखना होगा पुलिस कब तक आदिवासी महिला के हत्यारे को गिरफ्तार कर पाती है।