उमरिया।नगर पालिका की जेसीबी को गलत जगह खड़ी करने के मामले में कोर्ट ने सीएमओ देवेंद्र सिंह परिहार को तलब कर 15 दिसंबर 2017 तक जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। सीएमओ श्री सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015 में नपा के ड्राइवर द्वारा जेसीबी को गलत जगह पार्क करने के कारण तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर कार्यवाही की गई थी।चूंकि नगरपालिका के प्रत्येक वाहन का मालिक सीएमओ होता है, अतः कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किया गया है।जिनके निदेश का पालन करते हुए आगामी कार्यवाही की जाएगी।