जयपुर - जीएसटी का जिन्न अभी भी व्यापारियों की गले की हड्डी बना हुआ है l व्यापारियों की परेशानी कम होने की बजाय उलझती जा रही हैं l वहीँ व्यापारियों के कई सवालों के जबाब सरकार के पास नहीं हैं l ऐसे ही एक मामले में हाई कोर्ट ने राजस्थान सरकार से सवाल किया है कि सरकार स्पष्ट करे कि टैक्स के लिहाज से लहसुन सब्जी है या मसाला l क्योंकि अगर लहसुन मसाले के तौर पर मंडी में पहुँचता है तो उस पर टैक्स लगता है और अगर सब्जी के तौर पर पहुँचता है तो उस पर टैक्स नहीं लगता है l सरकार ने लहसुन को सब्जी एवं मसाला दोनों स्लेब में रखा हुआ है, जो भ्रम की स्थिति बना रहा है l दरअसल जोधपुर के एक व्यापारी संघ ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने यह सवाल पूछा है l
जयपुर - हाईकोर्ट का राजस्थान सरकार से सवाल लहसुन सब्जी है या मसाला ? जबाब दें