गुजरात चुनाव में व्यस्त भाजपा को महाराष्ट्र से एक बड़ा झटका लगा है l महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया के सांसद नाना पटोले ने लोकसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है l पटोले ने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है l उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दों का हवाला दिया l उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के सामने कई बार इन मुद्दों को उठाया पर इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है l मोदी सरकार की नीतियों से नाखुश पटोले ने कहा कि मोदी जी से कोई सवाल पूछे यह मोदीजी को पसंद नहीं है सवाल पूछने पर वह नाराज़ हो जाते हैं l