होशंगाबाद - होशंगाबाद कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ग्राम खापा में प्रतिभा पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने कन्या आश्रम का भ्रमण किया l कन्या आश्रम में उन्होंने छात्राओं से पुस्तक पढ़वाकर उनका शैक्षणिक स्तर जाना l इस अवसर पर उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया एवं ग्रामीणों से रुबरु होकर उनकी समस्याओं को सुना l कलेक्टर श्री लवानिया के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीसी शर्मा, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री ब्रजेश सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक राय, तहसीलदार श्री भास्कर गाजले, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री  सूर्यवंशी सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद थे l