राजगढ़ जिले की नगर परिषद खिलचीपुर इन दिनों लगातार विवादों के घेरे में चल रही है।13 पार्षदों द्वरा नगर परिषद अध्यक्ष को हटाने हेतु ऐडी चोटी का जोर लगा दिया है।मामला निर्वाचन आयोग के पाले में खाली कुर्सी भरी कुर्सी के चुनाव की तारीख तय होने पर अटका है।लेकिन इस दौरान यहाँ विगत कई महीनो से अध्यक्ष एक आपराधिक मामले में फरार होकर आज्ञत वास में है जिससे परिषद सहित आम जनता की समस्याओ से जुड़े कामकाज प्रभावित हो रहे हैं ।इसी बात को लेकर आज 13 असन्तुष्ट पार्षद व पार्षद पति नगर परिषद कार्यलय के बहार धरने पर बैठ गए नगर पालिका अधिनियम धारा 52का हवाला देकर उपस्थित पार्षद उपाद्यक्ष को कार्यभार एवम वित्तीय अधिकार देने की बात पर अड़े रहे।जानकारी मिलने पर खिलचीपुर एस डी एम प्रवीण प्रजापति मोके पर पहुँचे।उपस्थित असन्तुष्ट पार्षदों द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्वछता अभियान पर चल रहे कचरा वाहनों में डीजल के बिल, बिजली के बिल, कर्मचारियो का वेतन अटका पड़ा है।नल जल योजना की मोटरे जली हुई है जिससे पेय जल आपूर्ति बाधित हो रही हैं।इन तमाम अव्यवस्थाओ से आम जनता को निजात दिलाने हेतु उपाद्यक्ष को तत्काल वित्तीय अधिकार दिए जाये।जबकि इस सम्बद्ध में शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है । सी एम ओ नदारद पार्षदो ने आरोप लगाया कि विगत 3नवंबर से तत्कालीन सी ऍम ओ विवेक नारायण मिश्र नदारद थे ।इस दौरान हम पार्षदो की मागं पर नगरीय प्रशासन उपसंचालक द्वरा के के शिवहरे को कार्यभार दिलवाया गया था तभी बी एल् बामौर स्थानांतरित होकर आये वे भी कार्यभार लेकर बगैर सूचना दिए नदारद है ऐसी स्थिति में किसी में उपाध्यक्ष के साथ साथ किसी जिम्मेदार कर्मचारी को वित्तीय अधिकार दे जिससे नगर परिषद के कार्य सुचारू रूप में सम्पन हो सके इनका किया कहना एस डी एम द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखने की बात कही है । प्रवीण प्रजापति एस डी एम खिलचीपुर
नगर परिषद खिलचीपुर में पार्षदों ने लगाया ताला दिया धरना उपाध्यक्ष को वित्तीय अधिकार देने की मांग