होशंगाबाद - जिले के अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव, अंधेरी रात में  दीया तेरे हाथ में की तर्ज पर रातों रात कलेक्टर बंगले के सामने से खुलेआम ट्रकों से ढोइ जा रही रेत l  जिम्मेदार अधिकारियों के नाक के नीचे जमकर फल फूल रहा भ्रष्टाचार l आखिर जिला प्रशासन मौन क्यों है ? जिले में घूम-घूमकर रेत माफियाओं पर शिकंजा कस कर संयुक्त कार्रवाइयां की जा रही है, लेकिन अधिकारियों के बंगले के सामने से दबंगई के साथ रेत माफियाओं के द्वारा रेत का परिवहन किया जाना अपने आप में एक अहम सवाल है l मालाखेड़ी तिराहे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद रेत से भरे हुए भारी वाहन कलेक्टर बंगले के रास्ते से शहर में कैसे प्रवेश कर रहे हैं ? यह विचारणीय प्रश्न है, जब SP महोदय खुद मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर सकते हैं तो चौकी प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश क्यों नहीं दिए गए ? यह अपने आप में अहम सवाल है l यह तस्वीर आज सिस्टम को मुंह चिढ़ा रही है कि देखो, सोचो , समझो और मुझे रोककर दिखाओ l