सरकारों के भ्रष्टाचार सम्बन्धी दावों की पोल खोलते हुए ,भ्रष्टाचार अपना दायरा बढ़ाता ही जा रहा है l ताज़ा मामला बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर परिषद् का सामने आया है जहाँ पदस्थ मुख्य लिपिक शेख इशाक को अपने चपरासी राजेश भारती के माध्यम से १५ हजार रुपयों की घूस लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा है l मुख्य लिपिक ने सुरेश कुमार नामक व्यक्ति से ५ लाख पेंतीस हजार रूपये का बिल पास करने के बदले में रिश्वत की मांग की थी l सुरेश कुमार की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने सुनियोजित तरीके से शेख इशाक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है l लोकायुक्त टीम प्रभारी डीएसपी प्रवीण बघेल के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया l आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है l
बुरहानपुर - शाहपुर नगर परिषद् के मुख्य लिपिक शेख इशाक को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए धर दबोचा