उमरिया | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 9 दिसंबर 2017 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जानकारी अनुसार आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायिक आपराधिक , सिविल, श्रम, मोटर दुर्घटना, कुटुंब न्यायालय, के लंबित/प्रिलिटिगेशन के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौता के आधार पर किया जाना है। साथ ही प्रिलिटिगेशन के रूप में सभी बैंकों के प्रकरण, बीएसएनएल के प्रकरणो का निराकरण भी किया जायेगा। जिसमे न्यायालय से 942, प्रिलिटिगेशन के 2410 प्रकरण रखे जाएंगे। जिला सत्र एवं न्यायाधीश उमरिया ने अधिवक्ता सहित जन मानस से अपील की है कि होने वाली नेशनल लोक में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराये एवं नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाये।