उमरिया |  युवा काँग्रेस के अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेत्रेत्व में कल दिनाँक 05/12/2017 को मो. असलम शेर एवं साथियों ने उमरिया कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा था, जिनमें युवा काँग्रेस अध्यक्ष मो. असलम शेर के साथ शेख शाहरूख, अनुज सेन, राकेश विश्वकर्मा, मो. बिलाल, शिवम आदि युवा काँग्रेसजन उपस्थित रहें | इस ज्ञापन को कलेक्टर महोदय ने गंभीरता से लेते हुए डायलिसिस यूनिट सुविधा को तत्काल चालू करवाई, इसके लिए युवा काँग्रेस के अध्यक्ष मो. असलम शेर सहित युवा कांग्रेस के साथीगण आभार व्यक्त करते है |   
विदित हो कि उमरिया चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट बंद होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, मरीजों को डायलिसिस कराने नागपुर और जबलपुर जाना पड़ता था। जिले में डायलिसिस यूनिट कई माह से बंद पड़ी हुई थी इस दिशा में कोई पहल नहीं होने के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था | उमरिया चिकित्सालय में इस समस्या को देखते हुए युवा काँग्रेस के इस  पहल से डायलिसिस यूनिट के चालू होने से जन मानस में चिकित्सकीय सुविधा में इजाफा हुआ है |