उमरिया | विश्व हिन्दू परिषद/बजरंग दल द्वारा आज दिनांक 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस/भगवा दिवस के अवसर पर विशाल बाइक रैली निकालकर कार्यक्रम मनाया गया, यह रैली स्थानीय सगरा मन्दिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सगरा मन्दिर पहुँची, तत्पश्चात वहाँ उद्बोधन के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई! कार्यक्रम में मुख्य रूप से विहिप जिलाध्यक्ष सन्दीप वाधवा, जिला मन्त्री राकेश यादव, कोषाध्यछ मनीष तिवारी, प्रखन्ड अध्यछ नीरज चन्दानी, रामराज कौरव, बजरंग दल जिला सह संयोजक हिमांशु दुबे, शिखर सिंह, प्रखन्ड संयोजक अखिलेश द्विवेदी, उपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कोल, मनीष तिवारी, विपिन तिवारी एवं अन्य सभी हिन्दू भाइयों ने उपस्थित होकर हिन्दू एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफ़ल बनाया !