उमरिया | खलिहान में रखी करीब दो सौ क्विंटल धान अज्ञात कारणों से जल कर स्वाहा हो गयी है इस मामले में किसान राम प्रकाश द्विवेदी पिता रामलाल द्विवेदी निवासी धमोखर ने बताया कि गांव में परिवार जन सहित बारह एकड़ जमीन में धान की फसल लगाई गई थी जिसे कटाई एवम गहाई कर खलिहान में रखा गया था परन्तु अज्ञात कारणों से पूरी फसल जल कर खाक हो गयी है घटना के बाद आग पर काबू पाने नगरपालिका से अग्नि शामक यंत्र गया परन्तु तब तक पूरा अनाज जल कर राख हो गया था।इस घटना के बाद से ही अब पूरा परिवार सदमे में है। विदित हो कि पीड़ित किसान राम प्रकाश एवम उसके भाई विजय प्रकाश की करीब 12 एकड़ निजी भूमि में धान की फसल लगी थी,बीते रविवार को कटाई गहाई कर फसल को अपने घर के समीप बने खलिहान में इन किसान भाइयों ने रख दिया था,जिसके बाद यह घटना घटित हुई, पीड़ित किसान राम प्रकाश ने यह भी बताया कि सोमवार की सुबह हुई घटना के बाद से अभी तक कोई भी राजस्व अधिकारी मौके पर नही पहुंचे है जिससे नुकसानी का कोई भी मापदण्ड तय हो सके।पीड़ित किसान परिवार की मांग है कि जिला प्रशासन मौके पर पहुंच आवश्यक कार्यवाही कर क्षतिपुर्ती राशि देने की कृपा करें।