उमरिया | छात्रों को कोचिंग आदि देकर अपनी जीविका चला रहे शिक्षक ने आज सुबह अपने ही घर मे अज्ञात कारणों से गले मे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली ही। जानकारी अनुसार मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम मझगवां में विनोद पिता सन्तोष राय उम्र 25 वर्ष ने गले मे फांसी लगा ली है जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गयी है।बताया जाता है कि युवक कुछ माह पूर्व रोजगार को लेकर घर से बिना बताए अन्यत्र चला गया था ,शहर से दूर रोजगार की आस में गया युवक करीब डैढ माह बाद स्वमेव ही रोजगार न मिलने से वापस आ कर घर पर ही निजी कोचिंग कर अपनी और परिवार की जीविका चला रहा था।आज सुबह हुवी इस घटना के बाद से ही परिवार जन में मातम का माहौल है युवक के अज्ञात परिस्थिति में ऐसा बडे कदम उठाने से हतप्रभ भी है।