उमरिया | मुख्यालय स्थित स्थानीय सर्किट हाउस में जिला भाजपा युवा मोर्चा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम ने बताया कि युवा मोर्चा ने प्रदेश स्तर पर  सामान्यज्ञान प्रतियोगिता रखी जा रही है, जो कि दिनांक 23.01.2018 को आयोजित होगी, जिसमे स्कूल,कालेज के छात्र, छात्राए शामिल  होंगी |  सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में   पण्डित दीनदयाल जी  के जीवन परिचय सहित  मप्र, केंद्र शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवम सामान्य ज्ञान,से सम्बंधित प्रश्न रखे जाएंगे। प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 51000 रु  स्वयं मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, साथ ही द्वितीय को 31000 रु. एव एवं तृतीय को 21000 दिया जाएगा| इसी प्रकार  जिले स्तर पर भी युवा मोर्चा उमरिया द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को नगद  5100 रु., द्वितीय को 3100 रु., एवं तृतीय को 2100रु. दिए जाएंगे। बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिथलेश प्यासी द्वारा बताया गया कि प.दीनदयाल जी एकांत मानव वाद के उपासक थे और हम उन्ही के मार्गदर्शन में आगे बढ़कर यहां तक पहुँचे हैं भाजपा पार्टी चाहती है कि प. दीनदयाल जी के सिद्धांतों में चलकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा क्या क्या उपलब्धियां प्राप्त की गईं इसकी जानकारी लोगो को मिले, एवं उन्हें लोग याद कर सके तथा करीब से एकांत मानव वाद के सिद्धांतों को समझ सके यही इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रयास है। भाजपा उपाध्यक्ष रामनारायण प्यासी ने सभी का आभार व्यक्त किया बैठक में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुजीत भदौरिया एवँ मीडिया प्रभारी ब्रजेश सिंह टिंकू सहित भारी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। अंतिम में  जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सभी उपस्थित पत्रकारों को स्वामी विवेकानन्द जी का प्रतीक चिन्ह वितरित कर सम्मानित किया गया।