नई दिल्ली - जनता दल यूनाईटेड से बगावत करने वाले दो कद्दावर नेताओं शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है l सदस्यता समाप्त करने के लिए जनता दल यूनाईटेड ने राज्यसभा सचिवालय में शिकायत दर्ज करवाई थी, उस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इन दोनों की सदस्यता समाप्त करने का फैसला लिया है l राज्यसभा सचिवालय के अनुसार संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 2 (1) (a) के अनुसार दोनों नेताओं की सदस्यता रद्द की गई है l