इटारसी - विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा की संपत्ति और उनके द्वारा लाभान्वित हुए लोगों से समबन्धित सवालों के पर्चे इटारसी में बांटे गए हैं l जो लोगों में खासा चर्चा का विषय रहे l पर्चों में कई तरह के सवाल विधानसभा अध्यक्ष से किये गए हैं l पर्चे के अनुसार कुछ सवाल हैं जैसे एलकेजी कॉलोनी में ७०-७० लाख के दो प्लाट, भोपाल में ८५-८५ लाख के दो प्लाट, विधानसभा अध्यक्ष के घर के बाजु में 1 करोड़ २५ लाख के दो प्लाट, विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद विकास , हिमांशु , नितिन, अनिरुद्ध, वैभव एवं संदीप की नियुक्ति किस आधार पर विधानसभा में की गयी l अशोक की पुत्री की नियुक्ति किस आधार पर की गई l ५०००० रूपये हर महीने कुसुम को देने और किस किस को देते हैं इस पर सवाल किया गया है l सब्जी मंडी में वितरित दुकानों के बारे में भी सवाल किये गए हैं l इटारसी के पुराने बस स्टेंड के पेशाबघर के बाजु में दो दुकाने किसकी बन रही है उनके मालिकों के नाम के बारे में सवाल पूछा गया है l रोगी कल्याण समिति द्वारा बनाई गई दुकानों को किस तरह बांटा गया इस पर सवाल पूछा गया है l इन सवालों की फेरहिस्त वाले यह पर्चे बाँटने से हडकंप मचा हुआ है अब इस हडकंप के बीच कितनी क्रियाएं एवं प्रतिक्रियाएं होती हैं यह देखना होगा l
इटारसी - इटारसी में बांटे गए विधानसभा अध्यक्ष से पूछे गए सवालों के पर्चे, पर्चे में उनकी संपत्ति और उनके द्वारा लाभान्वित लोगों से सम्बंधित सवाल