रेहटी - सलकनपुर और बायां के बीच अब बाघ का मूवमेंंट बढ़ गया है l  ग्राम नकटीतलाई में शाम को 7 बजे बाघ ने दो गायोंं पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया l  जिससे एक गाय की मौत हो गई। दूसरी गाय का उपचार किया जा रहा है। ग्राम नकटीतलाई के अतर सिंह और संतोष कासदा को ईंट बनाते समय यह बाघ दिखा था। इन्हीें के शोर मचाने पर बाघ गाय को छोडक़र खेत की ओर भाग गया था। शाम 7 बजे संतोष कासदा अपने ईंट भट्टे पर कच्ची ईंट के लिए मिट्टी बना रहा था, तभी बाघ ने इन गायोंं पर हमला किया था। 

एसके जादोन डिप्टी रेंजर वन विभाग रेहटी का कहना है कि 

बाघ ने गाय का शिकार किया है। बाघ के हमले में घायल गाय का इलाज कराया जा रहा है। अगर उसकी मृत्यु हो जाती है तो वन विभाग द्वारा गाय के मालिक को मुआवजा दिया जाएगा।