भोपाल - प्रदेश भर से आये फार्मासिस्टों ने आज भोपाल के इकबाल मैदान पर धरना प्रदर्शन किया l संयुक्त फार्मासिस्ट मोर्चे के आह्वान पर यह धरना प्रदर्शन किया गया l संघ के अनुसार फार्मासिस्टों की लम्बे समय से चली आ रही मांगों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है इसलिए हमे हड़ताल और धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा l प्रदेश भर से आज सुबह से ही फार्मासिस्टों के भोपाल आने का सिलसिला चलता रहा और बड़ी संख्या में प्रदेश के फार्मासिस्ट अवकाश पर रहे l जिसके कारन पूरे प्रदेश में दवा वितरण का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ l आम जन दवाओं के लिए परेशान होता देखा गया l कई जगह दवा नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश देखा गया l इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन ने अफरातफरी में सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर सरकारी अस्पतालों में गैर प्रशिक्षित लोगों से दवाई वितरण का काम करवाया l प्रदेश के कई हिस्सों से गलत दवा बांटे जाने की भी ख़बरें आई l शाम होते होते सी एम आवास से बुलावा आया और फार्मासिस्टों का प्रतिनिधि मंडल वहां पहुंचा l मुख्यमंत्री के ओ एस डी ने फार्मासिस्टों से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के निर्देश पर संघ की मांगों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया l
भोपाल - लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने किया धरना प्रदर्शन