इटारसी - अखंड राजपूताना सेवा समिति इटारसी द्वारा श्रीमान एसडीओपी महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है l जिसमे मांग की गई है कि सभी ट्रेक्टर ट्रालियों और डम्परों पर रेडियम पट्टी लगवाई जायें l ज्ञापन में कहा गया है कि आये दिन सड़क पर खड़े वाहनों से टकराकर दुर्घटनाएं हो रही हैं l अँधेरे में सड़क पर खड़े वाहन दिखाई नहीं देते हैं जिससे दुर्घटनाये घट रही हैं l गौरतलब है कि ०४-१२-२०१७ को श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान निवासी मालवीय गंज इटारसी का नेशनल हाईवे पर इटारसी होशंगाबाद के बीच डम्पर से टकराकर हुई दुर्घटना में निधन हो गया था l इसलिए सभी ट्रेक्टर ट्रालियों और डम्परों में रेडियम पट्टी लगवाई जायें और इनको अनियार्य किया जाये ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके l अखंड राजपूताना सेवा समिति के नगर उपाध्यक्ष नितिन सिंह राजपूत के साथ राजपूत समाज के अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह ज्ञापन सौंपा गया l
इटारसी - ट्रैक्टर ट्रालियों और डम्परों पर रेडियम पट्टी लगवाने बाबत राजपूत समाज ने सौंपा ज्ञापन