गाडरवारा - महीनों से बंद पड़ी शटल ट्रेन की सुविधा दिसंबर में भी शुरू नहीं हो पाई है l इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l इटारसी से सतना के बीच चलने वाली शटल ट्रेन में गरीब और आम जनता सफ़र करती है l अब महीनों से शटल ट्रेन बंद पड़ी है जिसके चलते परेशान यात्रियों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है l शटल ट्रेन को फिर से चलाने के लिए ज्ञापन दिए जा रहे हैं l शटल ट्रेन को फिर से चलाने की मांग जोर पकड़ रही है l कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया था और शटल ट्रेन को श्रधांजलि दी थी l इसके चलते शटल सन्देश यात्रा भी निकली गई थी l इन सबके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कानों में जूं नहीं रेंगी l अब शटल ट्रेन को फिर से चलाने की मांग को लेकर जनता फिर से एकजुट हो रही है l इसके लिए एक शटल चलाओ महासंग्राम सेना नाम का एक सोसल मीडिया ग्रुप बनाया गया है जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस मुहीम से जोड़ना है l सभी शटल समर्थक लोगों की २० दिसंबर को जिला स्तरीय बैठक डमरूघाटी में रखी गई है l शटल चलाओ महासंग्राम संघर्ष समिति के संयोजक देवेन्द्र पंडा ने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जायेगा l
गाडरवारा - महीनों से बंद पड़ी शटल ट्रेन की सुविधा न मिलने से यात्री परेशान, बढ़ रहा है आक्रोश