नई दिल्ली - आज से सुप्रीमकोर्ट हर रोज रामजन्मभूमि विवाद पर सुनवाई करेगा l जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी l चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के अलावा बेंच में जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर हैं l मंगलवार दोपहर ३ बजे सुनवाई शुरू होगी l सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल और राजीव धवन होंगे। वहीं रामलला का पक्ष हरीश साल्वे रखेंगे l सुनवाई के दौरान सुप्रीमकोर्ट अलग-अलग भाषाओँ के ट्रांसलेट किये गए करीब ९००० पन्नों को देखेगा l ६ दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के २५ साल भी पूरे हो रहे हैं l