उमरिया | नगर पालिका ने बिना परिषद के वित्तीय स्वीकृति ही भोपाल स्थित लघु उद्योग निगम से कंटेनर्स आदि का सितम्बर माह में वर्क आर्डर कर क्रय कर लिया है इस मामले में सूत्र बताते है कि अभी नवंबर माह मे भोपाल स्थित लघु उद्योग निगम ने कंटेनर को बकायदा ट्रक से परिवहन कर नगरपालिका के सुपुर्द भी कर दिया है जो अभी फिलहाल जयस्तम्भ स्थित पम्प हाउस में सुरक्षित रखा गया है।नियमतः किसी भी क्रय के पूर्व नोटसीट बनाई जाती है जिसमे सीएमओ सहित नगरपालिका अध्य्क्ष,सहायक यंत्री,प्रभारी स्टोर कीपर एवम जिम्मेदार कर्मचारियों के हस्ताक्षर होते है जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर वर्क आर्डर सम्बन्धित एजेंसी को सामग्री प्रदाय के लिए दी जाती है। इसके अलावा हाथ कचड़ा गाड़ी,सोलर लाइट,हैंगिंग डस्टबिन,फ़टका मशीन की खरीदी में भी नियम को ताक पर रखा गया है।इसके अलावा अभी हाल में लाखों की विद्युत सामग्री भी क्रय की गई है नियमतः 1 लाख से अधिक की खरीदी ऑन लाइन की जाती है,ऑन लाइन विद्युत सामग्री की खरीदी न होने पाए इसके लिए नगरपालिका ने विद्युत सामग्री की खरीदी को कई अलग अलग नोट सीट तैयार कर खरीदी की गयी है इस मामले में यह भी बात अपुष्ट सूत्रों से मिल रही है कि विद्युत सामग्री की खरीदी में सप्लायर ने औने पौने दाम में विद्युत सामग्री प्रदाय की है।यह पूरा मामला जांच का विषय है नगरपालिका उमरिया में अगर नियम विरुद्ध तरीके से सामग्री की खरीदी की गई है और प्रस्तावित दर को दरकिनार किया गया है तो निश्चित ही यह पूरा मामला गम्भीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है जिसे किसी भी द्रष्टिकोण से उचित नही कहा जा सकता जरूरी है कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार दोषी अधिकारी एवम कर्मचारी पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।