उमरिया | 63 वी राष्ट्रीय शालेय खो खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 4 दिसंबर को कलेक्टर माल सिंह की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर अलग अलग 29 राज्यों से प्रतियोगिता में शामिल होने आई छात्रा खिलाड़ियों ने नगर भृमण कर मुख्यालय स्थित प्रतियोगिता स्थल स्टेडियम पहुंची। कार्यक्रम का सुभारंम्भ नवोदय विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत से किया।विदित हो कि वर्ष 1998 के स्थापना के बाद दूसरी बार जिले में राष्ट्रीय स्तर के खो खो शालेय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिले को चयनित किया गया है इसके पूर्व वर्ष 2013 में भी जिले को राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था।प्रतियोगिता में चयनित प्रदेशो से आये छात्रा खिलाड़ियों के साथ स्पोर्ट टीचर एवम मैनेजर भी मौजूद रहे,इस मामले में कलेक्टर माल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शालेय खो खो प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिले को चयनित करना गौरव का विषय है, प्रतियोगिता के दौरान अलग अलग प्रदेशो से तकरीबन 450 से अधिक छात्राओ की हिस्सेदारी होनी है इन सभी छात्रा खिलाड़ियों के भोजन,आवास,स्वास्थ्य  सहित सभी जरूरी अवश्यक्ताओं की समुचित व्यवथा की गई है।शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि मानपुर विधायक मीना सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह,आबकारी अधिकारी एस के उरांव,पीआरओ सीएल पटेल,खेल अधिकारी शेख सलीम,सन्तोष सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवम कर्मचारी मौजूद रहे।