राजगढ़ तलेन स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की तैयारी हेतु नगर परिषद तलेन में सृजन डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन समिति रीवा पुष्पेन्द्र सिंह, अनंत पांडे स्वच्छता टीम द्वारा स्कूलों में स्वछता एप्प डाउनलोड करने हेतु बताया गया एवं स्वछता शपथ दिलाई गई। जिसमे शा.उ.मा. विद्यालय, कन्या माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सन रेडरोज स्कूल के स्वच्छता एप्प के बारे बताया जाकर स्वच्छ्ता शपथ दिलवायी गई। एवं स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छता ड्राइवर राकेश यादव , स्वच्छता कर्मचारी अजय वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि को फूल माला व सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा संजय भट्टड, राज्य सभा संसद प्रतिनिधि रईस आगा, काजल अशोक सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय भट्टड, सी एम ओ बी.एस. भिलाला, समस्त पार्षदगण समल्लित रहे।
तलेन स्वछता सर्वेक्षण तैयारी टीम ने नगर में दी स्वछता संबंधी जानकारी स्वच्छता कर्मचारियों को किया सम्मानित