खंडवा - हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार खंडवा शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था l लेकिन कुछ विकृत मानसिकता वाले लोगों ने इसमें खलल डालने का नापाक काम किया और शहर की फिजा को मजहबी रंग देने की कोशिश की l हुआ यूं कि मिलादुन्नबी त्योहार के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने जलेबी चौक पर एक आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर शहर का सौहाद्रपूर्ण वातावरण खराब करने का प्रयास किया l जिसको लेकर सोशलमीडिया पर भी माहौल गरमा गया । मामला खण्डवा पुलिस के संज्ञान में आने के बाद थाना मोघटरोड पर उन शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है l पुलिस नें इस प्रकार के खुरापाती तत्वों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करनें के लिये कई टीमें गठित कर दी हैं,जो ढूँढ कर इन लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करेगी l
इनका कहना है
पोस्टर लगा कर शहर की फिजा खराब करनें का प्रयास करनें वाले लोगों के विरूद्ध मोघट थानें में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है,जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा l
आप सभी नागरिकों से अपील है कि कृप्या शांति बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे।
महेंद्र तारणेकर (एएसपी)
खंडवा