पटना - इन दिनों लालू प्रसाद यादव का परिवार कई जाँच एजेंसियों की जाँच से खासा परेशान हैं और लालू प्रसाद यादव का कहना है कि हम किसी के सामने झुकेंगे नहीं चाहे फांसी पर लटका दो l उन्होंने कहा कि उनका परिवार नरेन्द्र मोदी के सामने नहीं झुकेगा चाहे कुछ भी हो जाये l उन्होंने कहा की उनका परिवार मोदी की बंदर घुड़की से नहीं डरता, जो डर गया समझो मर गया l मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को गिरगिटिया पहलवान कहा l उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर हैं l वह कभी भी कहीं भी पलटी मार सकते हैं l उन्होंने कहा की एक जमाना था जब लोग बाघ और सियार से डरते थे पर आज गाय से डरते हैं और इस स्थिति की जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी है l