दिल्ली - आए दिन प्रायवेट हॉस्पिटल्स की शर्मनाक कारगुजारियां सामने आ रही हैं l दिल्ली शालीमार बाग़ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहाँ एक जिन्दा बच्चे को मृत बताकर उसको पैक करके परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया है l दरअसल मैक्स हास्पिटल में समय से पहले दो जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया उन बच्चों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा मृत घोषित कर उनके परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंपा गया था l पर बाद में परिजनों ने बच्चों को ले जाते समय एक बच्चे में हलचल महसूस की तो चेक करने पर पाया की एक बच्चा जिन्दा है उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया वहां बच्चा वेंटीलेटर पर है और उसका इलाज किया जा रहा है l इस मामले को लेकर परिजनों में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश का माहौल है और अस्पताल को सील करने की मांग करते हुए परिजन अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए हैं l अस्पताल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जाँच की जा रही है l