उमरिया | जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्रमाउण्ड में पांच दिवसीय राष्ट्रीय शालेय खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 दिसंबर 2017 को जिला प्रभारी मंत्री श्री ओम प्रकाश धुर्वे करेंगे। इस प्रतियोगिता का समापन 8 दिसंबर 2017 को होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री शेख सलीम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के 450 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि 17 वर्ष तक की बालिका इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राष्ट्रीय शालेय खो खो प्रतियोगिता में मणिपुर, गुजरात, नवोदय समिति, मध्यप्रदेश, केरला, पश्चिम बंगाल, जम्मू कशमीर, विद्या भारती, गोवा, दादर नगर हवेली, दमनदीप, पंजाब, झारखण्ड बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, चण्डीगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उडीसा, उत्तराखण्ड, दिल्ली, तेलांगना, छत्तीसगढ़, पाण्डुचेरी, तामिलनाडू, सीबीएसई, हरियाणा तथा आंध्रप्रदेश की टीमें शामिल है। खिलाड़‍ियों के ठहरने की व्यवस्था नगर के विभिन्न विद्यालयों में की गई है। इस हेतु आवास प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए है। आवास स्थल में पानी, साफ सफाई, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आवास प्रभारी यह सुनिश्चित करेगे कि पुरूष कर्मचारी या अन्य कोई भी व्यक्ति आवास स्थल में प्रवेश  नहीं करेंगे। साथ ही कोई भी हितग्राही रात्रि कालीन में आवास स्थल से बाहर नही ठहर सकेंगे। पुरूष सफाई कर्मचारी को अपनी निगरानी में रखकर ही सुबह एवं शाम की साफ सफाई की व्यवस्था आवास प्रभारी द्वारा कराई जाएगी। चिकित्सकों की टीम के  साथ रहकर ही खिलाड़‍ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की परिस्थिति में संगठन सचिव (जिला शिक्षा अधिकारी) की अनुमति के बिना आवास स्थल नही छोड़ सकेंगे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी।