बीएमपी न्यूज़ २४ ने कुछ दिनों पूर्व इटारसी से भोपाल के बीच किन्नरों द्वारा यात्रियों से की जा रही अवैध वसूली के मुद्दे को उठाया था और खबर भी प्रकाशित की थी l सोसल मिडिया पर भी मामला काफी गरमाया था l मीडिया में खबर फैलते ही रेलवे प्रशासन नींद से जागा और हरकत में आया और आज खबर आ रही है कि हरदा जीआरपी थाने में दो किन्न्रारों निम्मो और गुडिया एवं अन्य २ के खिलाफ अवैध वसूली और यात्रियों से मारपीट के मामले में एफ आई आर दर्ज की गई है l आई पी सी की धारा ३९४ के तहत यहं कार्यवाही की गई है l मामला छनेरा से खिरकिया के बीच का बताया जा रहा है जहाँ चलती ट्रेन में किन्नरों पर यह कार्यवाही की गई है l एफ आई आर क्रमांक ०/१७ को खंडवा जीआरपी को ट्रांसफर किया गया है l
खबर का असर - बीएमपी न्यूज़ २४ की खबर पर अवैध वसूली करने वाले और यात्रियों से अभद्र व्यवहारएवं मारपीट करने वाले किन्नरों के खिलाफ कार्यवाही की गई