उमरिया | मुख्यालय स्थित कई दिनों से कर रहे अवैध शराब के बिक्री का मामला प्रकाश में आया है| जानकारी अनुसार स्थानीय विजय सचदेव उर्फ विज्जू द्वारा कई दिनों से अवैध शराब का व्यापार करना बताया गया है | विगत गुरुवार को मुखविर की सूचना पर विजय सचदेव उर्फ विज्जू को अवैध शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा, एवं अपराध क्रमांक ५६१/१७ धारा ३४(अ)  आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई | इसके विरुद्ध पहले भी कई बार अपराध पंजीबद्ध हो चुका है | इसके द्वारा बाहर से शराब लाकर घर घर जाकर कम दाम में शराब बिक्री का कारोबार किया जाता रहा |