नई दिल्ली - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कुछ शीर्ष शैक्षणिक संस्थाओं को अपने नाम से यूनिवर्सिटी टैग हटाने का निर्देश दिया है l अब ऐसी संस्थाओं से डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा छिनने वाला है l गौरतलब है कि सुप्रीमकोर्ट ने ३ नवम्बर को फैसला सुनाया था कि डीम्ड यूनिवर्सिटी अब अपने नाम में यूनिवर्सिटी टैग का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगी l इस फैसले के चलते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यहं निर्देश दिए हैं l ख़बरों के मुताबिक जिन संस्थाओं को यूजीसी ने नोटिस जारी किया है उनमें  सिम्बियासिस इनटरनैशनल यूनिवर्सिटी, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, जैन यूनिवर्सिटी, केएलई अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन ऐंड रिसर्च, जेएन मेडिकल कॉलेज कैंपस, बेलगावी और मणिपाल अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन शामिल हैं।