अनिल अंबानी रिलायंस ग्रुप कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पर झूठे और बदनाम करने वाले बयानों को लेकर ५००० करोड़ का मानहानि का दावा करने की तैयारी कर रहा है l रिलायंस ग्रुप के अनुसार कांग्रेस प्रवक्ता ने हमारे खिलाफ झूठा और अपमानित करने वाला बयान दिया है जो कि निंदनीय है और हम कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी पर ५००० करोड़ का मानहानि का दावा करेंगे l बतादें कि सिंघवी ने एक बयान में रिलायंस समूह पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि पिछले महीने एक कंपनी जिसने अपना दूरसंचार कारोबार बंद करने की घोषणा की है उनका भी ४५००० करोड़ से ज्यादा लोन बकाया है जिसे सरकार ने ठन्डे बसते में डाल दिया है l
कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी के खिलाफ मानहानि का दावा करने की तैयारी में अनिल अंबानी ग्रुप