कांग्रेस सांसद और अधिवक्ता विवेक तन्खा ने सीएम शिवराज सिंह से पत्रकारों एवं अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षा बिल लाने की मांग की है l इस सम्बन्ध में उन्होंने सीएम शिवराज सिंह को एक पत्र लिखा है l उन्होंने कहा कि यह बिल काफी समय से अटका पड़ा है l श्री तन्खा ने पत्रकारों और अधिवक्ताओं को लोकतंत्र का आधार स्तम्भ बताया l उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में यह लागू किया जा चुका है इसलिए मध्यप्रदेश में भी जल्दी ही लागू हो जाना चाहिए l हाल ही में हुए कुछ हमलों को ध्यान में रखते हुए यह बिल पत्रकारों और अधिवक्ताओं के लिए अति महत्वपूर्ण है l
विवेक तन्खा ने सीएम से की पत्रकारों और अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षा बिल लाने की मांग