कटनी | कटनी विगत दिनों पुलिस की तानाशाही एवं निजी दुश्मनी का शिकार हुए पत्रकार, जिन्हें पुलिस के खिलाफ सत्य लिखना अपने अखबार पर काफी महंगा पड़ा और जिसका खामियाजा उन्हें भरे बाजार में पुलिस के लाठी डंडे और गंदी गालियों का सुनने का शिकार होना पड़ा| इतना से भी पेट नहीं भरा कटनी टीआई द्वारा तो जबरन पत्रकार को उठा कर के अपनी गाड़ी में भर कर थाने ले जाने का प्रयास किया गया और इतना ही नहीं थानेदार द्वारा उसे असला के साथ गिरफ्तार करने का मामला तक बनाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला इतना गर्म आ चुका था कि इस मामले में थाना प्रभारी सफल न हो सके और पहले तो उनके द्वारा पत्रकार के ऊपर चलानी कार्यवाही का जिक्र किया जा रहा था लेकिन जब उससे बात नहीं बनी तो फिर पत्रकार के ऊपर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मामला जबरन लाद कर उन्हें फसाने का प्रयास किया गया|
ये था मामला
विगत दिनों युवा क्रांति अखबार के संपादक पत्रकार जितेंद्र राय ने पुलिस के और गांजा तस्करों, शराब तस्करों एवं देह व्यापार में लिप्त अधिकारियों के मामले का उजागर अपने अखबार के माध्यम से खबर छाप कर किया गया था | लेकिन यह खबर थाना प्रभारी हजम न कर सके और बस अपनी टीम लेकर के अपने अपमान का बदला लेने एवं अपनी रोजी-रोटी के लिए उस पत्रकार के ऊपर धावा बोल दिया और इस हरकत से पूरी वर्दी को भी थाना प्रभारी ने शर्मसार करके बदनामी का दाग लगाया है गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राजकुमार गौड़ ने आरोप लगाया है कि ऐसे पुलिस अफसर की शहर को कोई आवश्यकता नहीं है ऐसे पुलिस वालों को तो बॉर्डर में तैनात कर देना चाहिए क्योंकि इनकी क्रूरता केवल आतंकियों के ऊपर ही सही शॉट बैठती है आमजन के साथ इस तरह हिटलरशाही व्यवहार पुलिस का समाज के लिए अच्छा व्यवहार नहीं है जिसे समाज ऐसे पुलिस कर्मियों का बहिष्कार करता है प्रशासन को भी उनकी क्रूरता का विशेष ध्यान देते हुए तत्काल प्रभाव से इस मामले की न्यायिक जांच कराकर के ऐसे दोषी अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर देना चाहिए अगर प्रशासन इस पर सीधी कार्रवाई नहीं करता है तो जल्दी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इस तरह तानाशाही रवैया को देखते हुए भाजपा शासन के खिलाफ एवं पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और पब्लिक सड़कों पर अपना प्रदर्शन करेगी |