उमरिया | बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व स्थित पनपथा अभ्यारण्य के बीट पनपथा में कक्ष क्र 416 में वन अमले के पैदल गस्त के दौरान तीन शिकारियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है बताया जाता है कि ये तीनो आरोपी छुबल पिता बैकाली बैगा उम्र 42 वर्ष,दुली चंद पिता लम्भु बैगा उम्र 25 वर्ष,रामजनी पिता ननधनुवा उम्र 24 वर्ष वन क्षेत्र में तीन माह के चित्तल के बच्चे सहित तीन माह के सुंवर के बच्चे एवम तीन धारी गिलहरी एवम भूरी गिलहरी का शिकार कर उसका मांस पका रहे थे इसी दौरान पैदल गश्ती वन अमले ने उन्हें धर दबोचा,आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित डंडा एवम बोरी को भी वन अमले ने जप्त किया है,सूत्र बताते है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आज शुक्रवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।बताया जाता है कि ये सभी आरोपी घटना स्थल से 2 किमी दूर स्थित ग्राम कुसुमहा के है।पैदल गश्ती के दौरान वन टीम में मुख्य रूप से कमलेश कुमार नन्दा,अशोक वनवासी,नरेंद्र सिंह,डिप्टी रेंजर चयन सिंह मार्को मौजूद रहे।पार्क क्षेत्र में वन्य प्राणी शिकारी सक्रिय है इन आरोपियों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है इन शिकारियों की गिरफ्तारी से पूर्व उमरिया रेगुलर क्षेत्र में भी दो स्थानीय आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी इससे पूर्व पाली वन क्षेत्र में भी दो वन्य शिकारियों को पकड़ा गया था,इन सभी मामलों में जिन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई वे सभी वन क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों के ही थे,जरूरी है कि वन अमले को वन क्षेत्र से सटे रहवासी एवम आबादी क्षेत्रों में वन्य प्राणी के संरक्ष्ण एवम उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया जाए,जिससे वन्य प्राणी की मानव जीवन मे अवश्यक्ताओं की आवश्यक जानकारी मिल सकेगी जिससे वन क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र से सटे रहवासी क्षेत्र के वाशिंदे जो वन्य प्राणी को शिकार करने की दृष्टि से देखते है उनमें परिवर्तन होगा और वन्य प्राणी की सुरक्षा एवम उनके संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयास सार्थक हो सकेगे।