उमरिया | नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम जरहा में फाँसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने वाले युवक की फांसी की रस्सी टूटने से  जान बच गयी है घटना के बाद परिजनों की मदद से युवक को शाम 6 बजे जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया है।बताया जाता है कि घटना में घायल अचेत युवक मनी लाल पिता दशरथ साहू उम्र 30 वर्ष के गले के अंदर गहरे जख्म है जिस वजह से वह असहनीय दर्द से पीड़ित है।घटना को लेकर उसके बड़े भाई शम्भू साहू ने बताया कि घायल छोटे भाई की पत्नी रेखा साहू अपनी दो बच्चियों के साथ पिछले 25 दिनों से अधिक समय से लापता है जिससे छोटा भाई परेशान रहता है शायद इन्ही कारणों से भाई ने मौत को गले लगाने की कोशिश की है। घटना की जानकारी देते हुवे उसके भाई ने बताया कि आज दोपहर करीब 4 बजे छोटे भाई ने घर से कुछ दूरी पर स्थित स्थानीय काशी गुप्ता का खेत है इसी खेत मे लगे पेड़ पर भाई ने रस्सी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की है हालांकि संजोग से अंतिम समय रस्सी टूट गयी और वह बच गया,घटना के बाद उसने स्वम् सभी परिचितों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद समय पर भाई को उपचार के लिए लाया जा सका है।विदित हो कि घायल युवक की पत्नी ग्राम जरहा में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है जो पिछले कई हफ्तों से रहस्यमयी तरीके से अपने बच्चियों सहित गायब है।