इटारसी - २५ करोड़ से अधिक की राशि का फर्जीवाड़ा कर गायब हुई कम्पनी जीएन डेरी, जीएन गोल्ड औए एनएनसीएल के शिकार हुए निवेशकों की ३०-११-२०१७ को स्थानीय पत्रकार भवन में बैठक हुई l बैठक में कंपनी के मालिकों के विरुद्ध कलेक्टर के आदेश से देवास जाकर वसूली करने सम्बन्धी मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया l पीड़ित निवेशकों की और से अधिवक्ता रमेश के साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि देवास कलेक्टर के समक्ष होने वाले वसूली प्रक्रिया में कंपनी की कुर्क संपत्ति से निवेशकों को राशि दिलाने का प्रयास किया जायेगा l गौरतलब है कि कलेक्टर महोदय श्री अविनाश लवानिया ने विगत दिनों १२ सितम्बर को कुल १०५०० के लगभग निवेशकों की  १८४८६१००५ रूपये निवेश राशि के विरुद्ध १२ प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से २५०९४४८०४ रूपये स्वीकार की थी और वसूली के आदेश दिए थे l