पाकिस्तान से खबर आ रही है कि हाफिज सईद को हिरासत में लेकर फिर से जेल भेज दिया गया है l आतंक का पर्याय बन चुके हाफिज सईद को लाहोर हाई कोर्ट ने पिछले सप्ताह ही नज़रबंदी से रिहा करने का आदेश दिया था l जिस पर भारत और अमेरिका सहित दुनिया के बहुत से देशों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी l अमेरिका ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया था l खबरों के अनुसार अमेरिका के दबाव के चलते ही हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है l हालाँकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है की किन- किन धाराओं में कार्यवाही की गयी है l विश्व स्तर पर आतंक के मुद्दे पर अपने आपको घिरता देख पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है l
पाकिस्तान - हाफिज सईद को फिर जेल भेजा गया, अमेरिका के दबाव में हुई कार्यवाही