उमरिया। पिछले 3 माह से अधिक समय से गायब लापता पत्नी की पतासाजी में चंदिया पुलिस को सफलता मिली है पत्नी की दस्तयबी के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति को सुपुर्द किया है इस मामले में थाना प्रभारी चंदिया अनूप सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद के बाद अगस्त माह के शुरुआती हफ्ते में नाराज़ पत्नी ज्योति पति अनिल वर्मा रहस्यमयी तरीके से गायब हो गयी थी जिसके एक माह बाद पीड़ित पति ने इसकी शिकायत सितंबर माह में थाने में की थी। महिला की दस्तयबी के बाद उसने अपने को रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में रहना बताया साथ ही पति अनिल पिता प्रेम लाल वर्मा उम्र 43 निवासी वार्ड 11 गढ़ी मोहल्ला से विवाद और आये दिन तीखी बातचीत से तंग आकर अन्यत्र जाना बताया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर उक्त महिला को उसके पति अनिल वर्मा को सुपुर्द किया है जिसके बाद दोनों राजी खुशी से साथ रहने की बात कहे है।*